7th pay commission: इस महीने से DA हो जाएगा 46%, सरकार की तरफ से केंद्रीय कर्मचारी को बड़ा तोहफा
7th pay commission: सरकार ने केंद्रीया कर्मचारियों के लिए अभी हाल ही में DA में बढ़ोतरी की थी। लेकिन ये बताया जा रहा है की केंद्रीय कर्मचारी को वापस से DA में बढ़ोतरी देखने को जल्द ही मिल सकती है। अभी सरकार द्वारा कुछ चर्चा करी जा रहीं है की महंगाई भत्ते को देखते हुए वापस से केंद्रीय कर्मचारीयों के DA को बढ़ाया जाए।
फिलहाल सरकार केंद्रीय कर्मचारी को 1 जनवरी 2023 के DA रेट के उसमे सैलरी मिल रही है। अब सरकार केंद्रीय कर्मचारी को नई सैलरी 1 जुलाई 2023 से देना शुरू कर देगी। इसका मतलब अगर आपकी जॉब भी केंद्रीय कर्मचारी के अंतर्गत है, तो ये लेख पढ़ना आपके लिए बोहोत आवश्यक है।
इस लेख में आपको ये बताया जाएगा की सरकार कब और कैसे DA में बढ़ोतरी का ऐलान कर देगी। यहां पे केंद्रीय कर्मचारीयों को ये भी पता चल जाएगा की उनका अगला बढ़ोतरी कितनी होगी। सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को पूरा पढ़े।

DA to be increased in July
आप सभी को पता होगा कि सरकार सातवा वेतन आयोग के तहत अपने कर्मचारियों को सैलरी पैकेज देती है। और इस वेतन आयोग के तहत सरकार को हर 6 महीने के पीरियड में DA की रेट्स को बढ़ाना पढ़ता है। पिछली बढ़ोतरी DA में 1 जनवरी 2023 में की गई थी। तब से केंद्रीय कर्मचारी इंतज़ार कर रहे थे की अगला DA बढ़ोतरी कितना होगा। अभी की बात करे तो सरकार 1 जनवरी 2023 से अपने केंद्रीय कर्मचारीयों को 42% का DA दे रही है।
केंद्रीय कर्मचारीयों को अभी अपनी सैलरी इसी रेट पे मिलती रहेगी जून के महीने तक। इसका मतलब की सरकार DA में बढ़ोतरी को 1 जुलाई 2023 से नए DA बढ़ोतरी को लागू कर देगी। अब केंद्रीय कर्मचारीयों को जुलाई 2023 से बढ़ा हुआ DA मिलने लगेगा। अगर देखा जाए तो ये केंद्रीय कर्मचारीयों के लिए एक तोहफे के बराबर है।
Teacher Recruitment: टीचर के 3000 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, सैलरी मिलेगी 1.51 लाख रुपये महीना तक !
सरकार DA में कितनी बढ़ोतरी कर रही है?
DA में कितनी बढ़ोतरी की जाएगी ये पता लगाने के लिए हमको इसके पुराने आंकड़े देखने पड़ेंगे। 1 जनवरी 2022 को सरकार ने महंगाई भत्ते को बड़ा के 34% कर दिया था। उसके बाद अगली बढ़ोतरी हुई थी 1 जुलाई 2022 में जब सरकार ने इसको 4% बढ़ा कर 38% कर दिया था। अभी 1 जनवरी 2023 के DA रेट को देखे तो वो 42% हो गया है।
इसका मतलब सरकार हर 6 महीने में DA को 4% बढ़ा देती है। इसी अनुसार सरकार DA को इस बार बढ़ा के 46% तक कर सकती है। फिलहाल सरकार ने इसके लिए कोई खबर दी नही है लेकिन पुराने आंकड़ों के मुताबिक DA बढ़ा के 46% तक कर दिया जाएगा।
DA में बढ़ोतरी किस तरह से करी जाती है?
आइए देखें की सरकार कैसे DA में बढ़ोतरी करती है। अगली DA में बढ़ोतरी को जारी करने के लिए सरकार CPI Index का उपयोग करती है। अगर आपको भी CPI Index देखना है तो आप इसको लेबर डिपार्टमेंट से जुड़ी हुई वेबसाइट पे जाकर देख सकते है। सरकार इस वेबसाइट पे DA को समय से अपडेट करती रहती है।
अभी सरकार ने जिस तरह DA में बढ़ोतरी करी उसका CPI Index मार्च के महीने से उन्होंने वेबसाइट पे डाल दिया था। हर महीने सरकार CPI Index को अपडेट करती रहती है और ये 6 महीनो के आंकड़ों को मिला के अगला DA बढ़ोतरी का निर्णय लेती है।
1 जनवरी 2023 को AICPI Index को सरकार ने 132.8 पे दर्ज किया था। इसको अगर हम दिसंबर 2022 के महीने से तुलना करे तो दिसंबर 2022 में यही Index 132.5 था। इससे ये देखा जा सकता है की इस index में 0.3 की बढ़ोतरी हुई है। अभी सरकार को काफी महीनो का AICPI Index निकालना है और उसे हमे पता चल पाएगा की अगली DA में बढ़ोतरी कितनी होगी।