DA Arrears : हाल ही में सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के हक में फैसला लेते हुए उनके महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी कर दी है। इसके बाद कर्मचारियों का 4 फ़ीसदी महंगाई भत्ता बढ़ चुका है जो 1 जनवरी 2023 से लागू होता है। इस तरह के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 38 फ़ीसदी से बढ़कर 42 फीसदी हो गया है। आपको बता दें कि केंद्र सरकार के इस फैसले को देखते हुए ही कई राज्य सरकारें हैं जिन्होंने अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी कर दी है।
हाल ही में जानकारी मिली है कि उत्तराखंड की सरकार ने भी अपने कर्मचारियों को महंगाई की मार से राहत देने के लिए उनके महंगाई भत्ते (DA)में बढ़ोतरी की है। मंगलवार के दिन उत्तराखंड सरकार ने घोषणा करते हुए तीन लाख निगम कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर दी है।
इस मामले में औद्योगिक विकास विभाग के सचिव विजय शंकर पांडे ने आदेश दिया है। इसके अलावा मंत्री जी ने वित्तीय स्थिति का आकलन करने के बाद महंगाई के दरों में वृद्धि करने का फैसला किया है। इस खबर को सुनने के बाद उत्तराखंड सरकार के कर्मचारी काफी खुश नजर आ रहे हैं।

साल से 2 बार बढ़ाया जाता है महंगाई भत्ता
केंद्र सरकार द्वारा 2016 में सातवां वेतन आयोग लागू करने के बाद ही साल में दो बार कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में संशोधन किया जाता है। उत्तराखंड की राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में अब तक 2 बार बढ़ोतरी की जा चुकी है लेकिन नगर निगम और नगर निकाय के कर्मचारी लगातार अपने महंगाई भत्ते को बढ़ाने की मांग सरकार से कर रहे हैं। कर्मचारी संगठन मिलकर लंबे समय से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं। सरकार ने इस बारे में संज्ञान लेते हुए मंगलवार के दिन महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर दिया है।
IPL: Jio यूजर्स के चमके IPL में सितारे, अब कंपनी दे रही है इस प्लान के साथ एक्स्ट्रा इंटरनेट
New City : UP के रिंग रोड के सहारे बसेगा नया शहर, सरकार खर्च करेगी 1000 करोड़
जुलाई 2022 में की गई घोषणा
अब आप लोगों को यह जानकारी तो मिल चुकी है कि सरकार द्वारा साल में दो बार महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाया जाता है। पहली बार जनवरी के महीने में सरकार महंगाई भत्ते में संशोधन करती है तो दूसरी बार जुलाई के महीने में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में संशोधन किया जाता है। इसी नियम के अनुसार उत्तराखंड सरकार ने 1 जुलाई 2022 को कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फ़ीसदी की बढ़ोतरी कर दी थी।
1 जुलाई 2022 को कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फ़ीसदी बढ़ोतरी करने के बाद उनका DA 34 फीसदी से बढ़कर 38 फीसदी हो चुका है। इसके बाद राज्य सरकार ने निगम को आदेश दिए हैं कि वित्तीय स्थिति का आंकलन करने के बाद कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी की जाए। वर्तमान समय में कर्मचारियों को 38 फीसदी महंगाई भत्ते का लाभ दिया जा रहा है। इससे उनकी सैलरी में भी बंपर इजाफा हुआ है।
इसके साथ ही अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाली छमाही के लिए भी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में सरकार बढ़ोतरी का फैसला ले सकती है। एक बार अगर केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करने का फैसला लेती है तो उसके बाद अन्य राज्य सरकारें भी अपने कर्मचारियों को महंगाई की मार से राहत देने के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का फैसला ले सकती हैं।