DA Hike 2023: अब कर्मचारियों को मिलेगा DA बढ़ोतरी का फायदा!! जुलाई में मिलेगा छप्परफाड़ पैसा

DA Hike 2023: कर्मचारियों के लिए एक के बाद एक अच्छी खबर आ रही है। आप लोगों कि जानकारी के लिए बता दें कि कर्मचारियों के लिए अब एक और अच्छी खबर आ रही है जिससे उनकी सैलरी में बढ़ोतरी हो जाएगी। वर्तमान समय में केंद्र सरकार द्वारा कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का फायदा दिया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा मार्च के महीने में केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की घोषणा की थी। इनके DA में 4 फीसदी की बढ़ोतरी होने के बाद ये 42% पर पहुंच गया है, जो 1 जनवरी 2023 से लागू हो चुका है।

दरअसल केंद्र सरकार की तरह ही कई राज्य सरकारें भी अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा रही है। इसके बाद केंद्र सरकार कर्मचारियों का जुलाई में महंगाई भत्ता बढ़ाने के बारे में विचार कर रही है। वेतन आयोग के नियमों के अनुसार साल में दो बार महंगाई भत्ता बढ़ाया जाता है। केंद्र सरकार की तर्ज पर ही अब राज्य सरकारों ने भी इस फैसले को लागू करने के बारे में विचार किया है। आपको बता दें कि इससे कर्मचारियों को महंगाई की मार से राहत मिलेगी और उनकी सैलरी में भी इजाफा हो जाएगा।

DA Hike

राज्य सरकार ने किया आदेश जारी

DA Hike 2023: आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि केंद्र सरकार की तर्ज पर ही अब हरियाणा की सरकार ने अपने कर्मचारियों को महंगाई की मार से राहत दिलाने के लिए महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर दिया है। हरियाणा के राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में आदेश के अनुसार 9% की बढ़ोतरी की गई है। यह फैसला राज्य सरकार ने छठवें वेतन आयोग के तहत लिया है। इस आदेश के बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 212% से बढ़कर 221% हो गया है।

7th Pay Commission : अब कर्मचारियों की सैलरी में होगा 3 गुना से अधिक इजाफा, सैलरी बढ़कर हो जाएगी 96,000 रुपये

7th Pay Commission: कर्मचारियों-शिक्षको के लिए आई बड़ी खुशखबरी, जल्द किया जाएगा 7वे वेतन के तहत बकाया राशी का भुगतान।

Pashupalan Vibhag Bharti 2023: 5400 पदों पर पशुपालन विभाग में होने वाली है सुपरवाइजर और सहायक के पदों के लिए भर्ती, 10वीं और 12वीं पास ही कर सकते हैं अप्लाई

Gold Price Update : सोने की क़ीमतों में हुई भारी गिरावट, जाने क्या है ताज़ा भाव

7वें वेतन के अंतर्गत हुई बढ़ोतरी

DA Hike 2023: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जो कर्मचारी छठवे वेतन आयोग का लाभ ले रहे है उनके लिए महंगाई भत्ते में 9% की बढ़ोतरी की गई है जिसके बाद उनका DA 212% से बढ़कर 221% हो गया है। इसके अलावा हरियाणा सरकार ने सातवे वेतन आयोग का लाभ उठा रहे कर्मचारियों को भी तोहफा देते हुए उनके महंगाई भत्ते में 4% की बढ़ोतरी की है। इसके बाद उनका DA 38% से बढ़कर 42% हो गया है। अब इस बढ़ोतरी का लाभ राज्य के 2.50 लाख कर्मचारियों और 2.63 लाख पेंशनर्स को मिलने वाला है।

इन सरकारों ने भी बढ़ाया DA

इसके अलावा आप लोगो की जानकारी के लिए बता दें कि केंद्र सरकार की तरह ही अन्य राज्य सरकारों ने भी अपने कर्मचारियों को महंगाई की मर से राहत दिलाने के लिए DA में बढ़ोतरी की है। हरियाणा सरकार के अलावा राजस्थान, उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश और अब उड़ीसा सरकार ने भी DA में बढ़ोतरी की है।

केंद्र सरकार के अनुसार ही उड़ीसा सरकार ने भी अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) मे 4 फीसदी की बढ़ोतरी की घोषणा की है। इसके बाद उड़ीसा के राज्य कर्मचारियों का DA 38 फीसदी से बढ़कर 42 फीसदी हो चुका है। ये महंगाई भत्ता 23 जनवरी से लागू हुआ है, जबकि इसका लाभ राज्य के 7.5 लाख कर्मचारियों को होगा।

kvballygunge Home Page

Leave a Comment