DA Hike : हाल ही में केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सरकार एक और बड़ा तोहफा लेकर आई है। आप लोगों को पता होगा कि सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है और अब जल्द ही एक बार फिर कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को लेकर सरकार कोई फैसला ले सकती है। हालांकि सरकार द्वारा श्रम मंत्रालय के द्वारा जारी किए जाने वाले AICPI आंकड़ों को देखते हुए ही उनकी सैलरी और महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की जाती है।
श्रम मंत्रालय यह आंकड़े हर महीने जारी करता है और इसी के आधार पर कर्मचारियों की सैलरी और महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाया जाता है। अब 31 मई के मंत्रालय द्वारा एक बार फिर मई महीने के AICPI आंकड़े सरकार को भेजे जायेंगे। महंगाई भत्ते में पिछली बार भी बढ़ोतरी के बाद अब कर्मचारियों का DA 38 फीसदी से बढ़कर 42 फीसदी हो चुका है
जो 1 जनवरी 2023 से प्रभावी हो गया है। अब एक बार फिर सरकार जुलाई में कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का फैसला ले सकती है। जिसके बाद कर्मचारियों को थोड़ी राहत की सांस मिलेगी। आइये जानते है सरकार द्वारा क्या फैसला लिया जायेगा।

पिछली बार मार्च 2023 में हुई थी DA बढ़ोतरी
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि हाल ही में केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 4 फ़ीसदी की बढ़ोतरी की है। सरकार द्वारा यह फैसला मार्च के महीने में लिया गया था। जिसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 38 फ़ीसदी से बढ़कर 42 फ़ीसदी हो चुका है। महंगाई भत्ते में की गई बढ़ोतरी 1 जनवरी 2023 से लागू हो गई है।
इसके साथ ही अब जुलाई के महीने में एक बार फिर केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में संशोधन किया जा सकता है। यह घोषणा सितंबर अक्टूबर के महीने में की जा सकती है जो 1 जुलाई 2023 से प्रभावी मानी जाएगी। अब 31 मई को सरकार AICPI इंडेक्स के आंकड़े जारी करेगी, जिनके आधार पर DA में बढ़ोतरी संभव है।
7th pay commission: इस महीने से DA हो जाएगा 46%, सरकार की तरफ से केंद्रीय कर्मचारी को बड़ा तोहफा
तीन महीनों के आंकड़े जुड़ेंगे
श्रम मंत्रालय द्वारा जारी किए जाने वाले AICPI इंडेक्स के आंकड़ों के अनुसार ही केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सैलरी और महंगाई भत्ते के अलावा अन्य लाभ की गणना की जाती है। अगर वर्तमान में आंकड़ों के हिसाब से देखा जाये तो DA स्कोर 44.4 प्रतिशत तक पहुंच चुका है। लेकिन इसमें अप्रैल मई और जून महीने के आंकड़े भी जोड़े जाएंगे और इनके आधार पर उम्मीद की जा रही है कि महंगाई भत्ता (DA) इस बार भी 4 फीसदी बढ़ सकता है, जिससे कर्मचारियों की सैलरी में भी मुंबई जवा हो जाएगा।
महंगाई की मार से परेशान है जनता
आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से लगातार महंगाई भी बढ़ रही है और जरूरी सामान की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है। देखा जाए तो पिछले 2 सालों में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें 100 रुपए प्रति लीटर के ऊपर पहुंच चुकी है। यहां तक कि रोजमर्रा और खाने पीने की चीजों के भी दाम बढ़ रहे हैं। लेकिन लोगों की आय में कोई बढ़ोतरी नहीं हो रही है। कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति खराब हो रही है इसलिए सरकार द्वारा बढ़ाए गए महंगाई भत्ते से उन्हें कुछ राहत मिलेगी।