DA Hike latest News 2023: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी अब इन राज्यों की सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, DA में 4% की वृद्धि

DA Hike latest News 2023: केंद्र सरकार के सहयोग से डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद अब केंद्रीय कर्मियों का डीए 38 फीसदी से बढ़कर 42 फीसदी हो गया है.

DA Hike latest News 2023

7th Pay Commission Update

DA Hike latest News 2023: देश की केंद्र सरकार ने फिलहाल केन्द्रीय सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सहूलियत दी है। मोदी सरकार ने केन्द्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते (डीए) को कई गुना बढ़ा दिया है। केंद्रीय कर्मचारियों के डीए (DA Hike) में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की घोषणा की गई।

अब हिमाचल प्रदेश सरकार ने भी राज्य के सरकारी कर्मियों, पेंशनरों और महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार 76वें हिमाचल दिवस के अवसर पर सरकारी कर्मियों और पेंशनभोगियों के लिए डीए में 3 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की।

इन राज्यों के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर को कितना डीए मिलेगा

अब इस राज्य के कर्मियों और पेंशनभोगियों को 34 फीसदी डीए मिलता है, जो‌ की पहले से ही 31 % था। इस निर्णय से लगभग 2.15 लाख कर्मियों और 1.90 लाख पेंशनभोगियों को लाभ होगा। इसको लेकर जारी बयान में हिमाचल सरकार ने कहा है कि इस फैसले से राज्य के खजाने पर करीब 500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने चुनावी घोषणापत्र में किए गए वादे का पालन करते हुए स्पीति की सभी 9,000 महिलाओं को 1,500 रुपये मासिक भत्ता देने की भी घोषणा की, जो 2 जून, 2023 से 18 वर्ष से अधिक आयु की हैं।

केंद्र सरकार ने डीए में 4 फीसदी का इजाफा किया

हिमाचल प्रदेश सरकार ने केंद्र और कुछ राज्यों की सरकारों के सहयोग से DA में बढ़ोतरी के बाद यह निर्णय लिया है। केंद्र सरकार के सहयोग से डीए में चार प्रतिशत की वृद्धि के बाद अब केंद्रीय कर्मियों का डीए (DA Hike) 38 प्रतिशत से बढ़कर 42 प्रतिशत हो गया है। जिनका फायदा 47.58 लाख केंद्रीय सरकारी कर्मियों और 69.76 लाख पेंशनरों को दिया जाएगा।

kvballygunge Home page

Leave a Comment