EPFO : आज की दुनिया में लोग बचत योजनाओं के नाम पर कई सारी स्कीम में पैसा लगाते हैं और भविष्य में जमा राशि पर ब्याज के प्राप्त करते हैं। ऐसी ही एक योजना कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) द्वारा चलाई जा रही है जो कर्मचारियों के लिए बहुत सारे अवसर प्रदान करती हैं। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा इन योजनाओं के तहत कर्मचारियों की सैलरी से कुछ पैसा PF खाते में जमा किया जाता है और मेच्योरिटी डेट के बाद ये जमा राशि ब्याज के साथ लौटा दी जाती है।
लेकिन अब कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की तरफ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी से पता चला है कि अब जिन लोगों का EPFO में खाता है वह जल्दी कोई बड़ा लाभ उठाने वाले हैं और विभाग द्वारा उनके खाते में जल्द ही बहुत सारा पैसा भी आने वाला है।
अब खबर मिली है कि जल्द ही EPFO खाताधारकों को वित्त वर्ष 2022-23 का ब्याज मिलने वाला है। अगर ऐसा होता है तो ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी होगी। आइये आपको बताते है कि इस बात में कितनी सच्चाई है और EPFO द्वारा कितना ब्याज लोगों को दिया जाने वाला है।

जाने कितना मिलेगा ब्याज का पैसा
हम लोगों के मन में यह सवाल आ रहा होगा कि उन्हें EPFO द्वारा कितना ब्याज दिया जाएगा? लेकिन हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह ब्याज राशि आपके खाते पर निर्भर करती है। इसका मतलब है कि जितना पैसा आपके PF खाते में रहेगा और जमा राशि पर आपको 8.1 प्रतिशत ब्याज दे दिया जाएगा।
यह राज राशि 1 साल के लिए दी जाएगी। इसका मतलब अगर आपके खाते में 1 लाख रुपये जमा है तो आपको 8.1% के हिसाब से 8100 रुपये मिलेंगे और अगर आपके PF खाते में 10 लाख रुपये जमा है तो आपको 81,000 रुपये मिलेंगे। इसलिए ये एक बहुत बड़ी खुशखबरी EPFO द्वारा PF खाताधारकों को दी गई है।
इस तरह कर सकते है बैलेंस चेक
अगर आपने भी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के अंतर्गत अपना खाता खोल रखा है और आप उसका बैलेंस चेक करना है तो आपको नीचे दिए गए कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
- अगर आप अपने EPFO खाते का बैलेंस चेक करना चाहते है तो सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको होमपेज पर ‘Our Services’ का ऑप्शन दिखाई देगा जिस पर क्लिक करने पर कुछ ऑप्शन नजर आएंगे।
- अब इसके बाद आपको ‘For Employee’ के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको 12 अंको के UAN नंबर और पासवर्ड दर्ज कर अपना खाता लॉगिन करना होगा।
- इसके बाद अपने PF खाते को चुने और बैलेंस चेक करें।
SMS से भी बैलेंस कर सकते है चेक
इसके अलावा आप SMS के जरिये भी PF खाते का बैलेंस चेक किया जा सकता है। SMS से बैलेंस चेक करने के लिए आपको मैसेज में ‘EPFOHO UAN ENG’ लिखकर इसे 7738299899 पर सेंड कर देना होगा। इसके बाद SMS से आपको अपने PF खाते के बैलेंस की जानकारी मिल जाएगी। इसके अलावा आप ‘उमंग ऐप’ के द्वारा भी अपने PF खाते के बैलेंस की जानकारी प्राप्त कर सकते है।