Flour Mill: केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को भी पुरुषों के बराबर सशक्त बनाने और समानता का हक देने के लिए कई सारे कदम उठाए जा रहे हैं। केंद्र सरकार महिलाओं को भी हर तरह से सशक्त बनाना चाहती है चाहे वह आर्थिक रूप से हो या फिर सामाजिक रूप से। इसीलिए सरकार द्वारा कई सारी ऐसी योजनाएं हैं जो महिलाओं को मजबूत बनाने और उनमे आत्मविश्वास पैदा करने के लिए चलाई जा रही है। आज हम आपको इसी तरह की एक योजना के बारे में बताने जा रहे है।
आपको बता दे कि सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए केवल 500 रुपए में आटा चक्की दे रही है। इस योजना के तहत महिला खुद व्यवसाय शुरू कर सकती है और खुद को आर्थिक रूप से मजबूत बना सकती है। देखा जाए तो सरकार महिलाओं को ही घर की मुखिया बनाने के लिए भामाशाह और जन धन योजना चला रही है। लेकिन आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने वाले हैं कि आप इस तरह से 500 रुपये में दी जा रही इस आटा चक्की के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसकी आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होती है जिसके बारे में हम आपको बताएंगे।

आटा चक्की योजना
इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की महिलाएं स्थानीय ग्राम पंचायत, पंचायत समिति, जिला परिषद और समाज कल्याण विभाग में जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं। इस योजना के तहत महिलाओं को सिर्फ 500 रुपए में आटा चक्की दी जा रही है। इस आवेदन पत्र को भरने के लिए आपसे कुछ जानकारी भी मांगी जाएगी, जिसमे आपका नाम, पता, उम्र और कुछ जरूरी चीजों की जानकारी शामिल है। इस योजना की शुरुआत कब की गई इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है, लेकिन इसे साल 2023 में लागू करने की उम्मीद की जा रही है। इसके साथ ही ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की सभी महिलाएं आवेदन कर सकती है।
7th Pay Commission : कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले,अब सैलरी में होगा बंपर इजाफा, जाने पूरी खबर
7th pay commission: इस महीने से DA हो जाएगा 46%, सरकार की तरफ से केंद्रीय कर्मचारी को बड़ा तोहफा
Old Pension Latest Update: बड़ी ख़बर, इस दिन मिलेंगी Old Pension, लागू होगी New Pension!
महिलाओं को होंगे कई फायदे
महिलाओं को निशुल्क आटा चक्की देने का मतलब है कि उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। एक तरफ गांव में रहने वाली महिलाओं को आटा चक्की पर जाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है और जिसमें कई सारी परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। इसलिए वह इस योजना से आटा चक्की प्राप्त कर सकती हैं और अपने साथ-साथ आसपास के घरों में भी आटा पीसकर दे सकती हैं।
पैसो और समय की बचत
सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना से महिलाएं आटा चक्की प्राप्त कर सकती हैं और छोटा सा व्यवसाय भी शुरू कर सकती हैं। कई बार बड़ी आटा मीलों की मांग बढ़ती है तो उसी प्रकार कई महिलाएं एक साथ मिलकर अपना छोटा बिजनेस शुरू कर सकते हैं और आसपास के क्षेत्रों में सेवाएं दे सकती है। इस प्रकार उनके समय की भी बचत होगी और पैसों की बचत के साथ इनकम भी हो जाएगी। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाना है। इसके अलावा उन्हें वित्तीय सहायता भी प्रदान करना इस योजना का मुख्य उद्देश्य है। इस योजना से सरकार चाहती है कि लैंगिक समानता बनी रहे।