Lifestyle : आज के जमाने में हर कोई खूबसूरत और जवान देखना चाहता है और इसके लिए वह कई तरह के नुस्खे भी आजमाता है। देखा जाए तो आजकल धूल और पोल्यूशन में रहने से इंसान की त्वचा खराब होने लगती है और उस पर डार्क सर्कल के अलावा डार्क स्पॉट और झुर्रियां आने लगती हैं। इसके बाद इंसान का चेहरा पूरी तरह से खराब हो जाता है और वह दाग से भरा हुआ दिखने लगता है।
धीरे-धीरे जैसे आपकी उम्र बढ़ती जाती है वैसे ही आपके चेहरे पर फाइन लाइन और झुर्रिया नजर आने लग जाती है। इस तरह से हर किसी को आपकी बढ़ती उम्र का पता चल जाता है। लेकिन आजकल कई ऐसी चीजें भी आ गई है जो आपको 40 की उम्र में भी जवान दिखा सकती हैं।
आपको अपने चेहरे को खूबसूरत और बेदाग बनाने के लिए इसे अच्छी तरह से पैंपर करना होगा और इसकी देखभाल करनी होगी। तभी आप अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा पाएंगे और आपके पहले वाले निखार को दिखा पाएंगे। आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसा ही तरीका बताने वाले हैं जिससे आप अपना बेदाग और खूबसूरत चेहरा पा सकते हैं।

40 की उम्र में भी लगे 20 के
अगर आप भी अपनी बेदाग और बिना झुर्रियों वाली स्किन चाहते है तो आपको इसके लिए थोड़ी मेहनत भी करनी होगी। इसके लिए आपको अपने किचन में मौजूद कुछ चीजों को लेना होगा और उसका एक फेस सीरम बनाना होगा और इसे अपने चेहरे पर दिन और रात दोनों समय 2 बुँदे लगाकर मालिश करनी होगी। अगर आप रोजाना नेचुरल सीरम का उपयोग करते हैं तो कुछ ही दिनों में आपकी त्वचा फिर से खूबसूरत और टाइट हो जाएगी। इस आर्टिकल में हम आपको नेचुरल सीरम बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं और इसे कैसे अप्लाई करना है यह भी बता रहे हैं। ये जानकारी पाने के लिए आपको आर्टिकल अंत तक पढना होगा।
7th pay commission: इस महीने से DA हो जाएगा 46%, सरकार की तरफ से केंद्रीय कर्मचारी को बड़ा तोहफा
Old Pension Scheme : इन कर्मचारियों को मिलेगा पुरानी पेंशन योजना का लाभ, जाने पूरी खबर
नेचुरल सीरम बनाने के लिए जरूरी चीजें
अगर आपको घर पर नेचुरल सीरम बनाना है तो आपको अपने किचन से ही कुछ चीजे लेनी होगी। इस लिस्ट में आपको 01 टेबल स्पून जोजोबा तेल, 01 टेबलस्पून अर्गन तेल, 1 टेबलस्पून रोजहिप तेल, 01 टेबलस्पून विटामिन ई तेल और 5 बूंद लैवेंडर एसेंशियल तेल लेना होगा। इन सभी चीजों का इस्तेमाल कर आप नेचुरल फेस सीरम बना सकती है।
इसे बनाने का तरीका
इन सभी तेल को एक कटोरी में अच्छे से मिलाकर एक ड्रॉपर बोतल में डाल लीजिए। अब सुबह और शाम इसकी 2 बुँदे अपने चेहरे पर अप्लाई करनी होगी। इसके सूखने तक चेहरे पर मिश्रण की मसाज करनी होगी। इसे रोजाना इस्तेमाल करने से आपके चेहरे पर चमक आ जाएगी।
क्या होते है इसके फायदे
इसे लगाने से आपके चेहरे पर फाइन लाइन और झुर्रियाँ नहीं दिखाई देती है। इस सीरम को लगाने से आपकी त्वचा स्मूद लगने लगती है और चेहरे की रेडनेस भी कम हो जाती है। इसके साथ ही आपकी स्किन हाइड्रेट भी रहती हैं और आपके चेहरे पर आने वाली झुर्रियाँ भी धीरर धीरे खत्म हो जाती है। इस तरह से आप 40 की उम्र में भी 20 साल के नजर आने लगते हैं।