Sarkari Yojana : सरकार द्वारा किसानों को आर्थिक सहायता देने और खेती के लिए सारी चीजें उपलब्ध करवाई जाती हैं। किसानों की प्रगति के लिए सरकार द्वारा समय-समय पर नई योजनाएं और घोषणाएं भी की जाती है। अब इसी क्रम में राजस्थान सरकार ने अपने किसानों को एक नहीं बल्कि दो-दो बड़ी खुशखबरी दी हैं। इस खबर को सुनने के बाद किसानों में खुशी की लहर दौड़ उठी है। आप लोगों को बता दें कि राजस्थान की गहलोत सरकार ने किसानों के हितों में दो बड़ी घोषणाएं की हैं।
किसानों को सहायता प्रदान करने और उन्हें मजबूती देने के लिए 2 राहत योजनाओं की घोषणा अशोक गहलोत ने की है। इस सूची में पहली घोषणा यह है कि अब राज्य सरकार 20 लाख किसानों को बिल्कुल मुफ्त में सब्जियों और फलों के बीज वितरित करेगी। इससे किसानों को काफी फायदा मिलेगा और वह आसानी से खेती कर पाएंगे। इसके अलावा राजस्थान सरकार ने दूसरी घोषणा की है कि अब 500 नए पद यातायात पुलिस के अंतर्गत निकाले जाएंगे। इससे यातायात पुलिस के कर्मचारियों में भी इजाफा होगा और लोगों को रोजगार भी मिल पाएगा।

राजस्थान बागवानी विकास मिशन
आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान सरकार ने बागवानी को बढ़ावा देने के लिए इस योजना को शुरू किया है। राजस्थान विकास बागवानी मिशन के अंतर्गत अब राजस्थान सरकार द्वारा 20 लाख किसानों को बिल्कुल फ्री में सब्जियों और फलों के बीज किट उपलब्ध करवाए जाएंगे। जिससे किसान अपनी खेती की तकनीकों में बदलाव कर पाएंगे और बागवानी को भी बढ़ावा मिलेगा। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चाहते हैं कि राजस्थान के किसान समृद्ध हो और वह प्रगति कर पाए इसलिए इस योजना का शुभारंभ किया गया है।
इस योजना के तहत कॉम्बो किचन गार्डन किट दिया जाएगा। जो 5 लाख किसानों को 500 वर्गमीटर में एक फ़सल लगाने और 15 लाख किसानों को 100 वर्गमीटर में खेती करने के लिए दिया जायेगा। इस किट में सभी खरीफ, रबी और जायद की फसलों के बीज होंगे।
यातायात पुलिस में 500 नए पद
इसके अलावा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यातायात व्यवस्था को सुगम और दुरुस्त बनाने के लिए भी एक नया फैसला लिया है। इस फैसले के अंतर्गत अब यातायात पुलिस के नए 500 पद सृजित किए जाएंगे। यातायात पुलिस के नए पदों की भर्ती के लिए जल्द ही आवेदन शुरू कर दिए जायेंगे। यह फैसला मुख्यमंत्री ने वाहनों की बढ़ती संख्या को देख कर लिया गया है। इस फैसले से यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करना और सड़क सुरक्षा को नया आयाम प्रदान करना है। यातायात पुलिस में 500 पदों पर भर्ती में 20 पद सब इंस्पेक्टर के, 80 पद हेड कांस्टेबल के और 400 पद कांस्टेबल के शामिल किए गए हैं।
इसी वित्तीय वर्ष में की थी घोषणा
जानकारी से पता चला है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इन दोनों योजनाओं की घोषणा वित्त वर्ष 2023-24 के बजट में की है। अपने पहले फैसले के द्वारा मुख्यमंत्री किसानों की उन्नति को सुनिश्चित करना चाहते हैं और दूसरे निर्णय से यातायात व्यवस्था को सुगम और सुचारू बनाना चाहते हैं, ताकि सड़क सुरक्षा को और भी मजबूत बनाया जा सके और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।