Sunil Shetty Health Tips : सुबह जल्दी उठकर करते है ये काम, जाने बिना फोन और परिवार के साथ टाइम बिताकर, कैसे फिट रहते है सुनील शेट्टी

Sunil Shetty : बॉलीवुड इंडस्ट्री को बहुत सारी सुपरहिट फिल्में दे चुके सुपरस्टार सुनील शेट्टी आजकल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और इन दिनों चर्चा है कि वह अपनी आने वाली फिल्म हेरा फेरी 3 की शूटिंग में बिजी है। देखा जाए तो सुनील शेट्टी ने बॉलीवुड फिल्मों से दूरियां बना ली है लेकिन वह कई सारी वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं। वैसे सुनील शेट्टी एक मँझे हुए एक्टर है और उन्होंने बॉलीवुड की कई सारी फिल्मों में काम किया है।

Sunil Shetty 61 साल की उम्र में भी वह देते हैं यंग एक्टर्स को मात

लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि आज 61 साल की उम्र में भी वह अपने से यंग एक्टर्स को मात देते नजर आते हैं। सुनील शेट्टी ने अपना बॉडी ट्रांसफॉरमेशन कुछ इस कदर कर रखा है कि उनकी बढ़ती हुई उम्र का पता ही नहीं चलता है। हाल ही में सुनील शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि वह अपनी बॉडी को फिट रखने के लिए क्या डेली रूटीन अपनाते हैं? आज इस आर्टिकल में हम आपको सुनील शेट्टी के डेली रूटीन के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में हाल ही में उन्होंने खुद खुलासा किया है।

sunil shetty

हाल ही में एक वीडियो में बॉलीवुड के सुपरस्टार सुनील शेट्टी अपने डेली रूटीन के बारे में कुछ बता रहे हैं और अपनी बॉडी फिटनेस के लिए ऐसे कुछ राज खोल रहे हैं जिनको सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। आप देख सकते हैं कि सुनील शेट्टी ने इस उम्र में भी अपना बॉडी ट्रांसफॉरमेशन किस तरह से किया हुआ है और उनकी पर्सनैलिटी देखकर हर कोई उनका मुरीद हो जाता है। सुनील शेट्टी को इंडस्ट्री में ‘अन्ना’ के नाम से जाना जाता है।

7th Pay Commission : इस राज्य के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले बल्ले, सैलरी और पेंशन में जल्द होगा इजाफा

7th pay commission: कर्मचारियों का इंतजार हुवा खत्म, सरकार ने बढ़ाया 4% डीए

PM Ayushman Bharat Yojna 2023: लाभार्थी अपने नाम की जांच आयुष्मान भारत योजना List में कैसे check करें, आइए जानते हैं

Old Pension Scheme : इन कर्मचारियों को मिलेगा पुरानी पेंशन योजना का लाभ, जाने पूरी खबर

61 साल की उम्र में भी काफी फिट और हैंडसम नजर आते हैं।

90 के दशक में बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू कर चुके सुनील शेट्टी आज 61 साल की उम्र में भी काफी फिट और हैंडसम नजर आते हैं। उनकी पर्सनैलिटी को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा कोई भी नहीं लगा सकता है। हाल ही में एक वीडियो शेयर करते हुए सुनील शेट्टी ने बताया कि वह अपने आप को फिट रखने के लिए एक डेली रूटीन अपनाते हैं और लोगों से भी अपील की है कि उन्हें अपना डेली रूटीन जरूर बनाना चाहिए।

Sunil Shetty रोज सुबह 5:00 बजे उठ जाते हैं

इस वीडियो में सुनील शेट्टी ने बताया कि वह रोज सुबह 5:00 बजे उठ जाते हैं और यह ऐसा समय होता है जब वह अकेले होते हैं और उन्हें डिस्टर्ब करने वाला कोई नहीं होता। सुबह के समय शांति से भरा यह माहौल उन्हें काफी पसंद आता है। सुनील शेट्टी सुबह जल्दी उठने के कारण अपने आप पर कंट्रोल कर पाते हैं और उन्हें लगता है कि वह समय के साथ चल रहे हैं। इसके साथ ही उन्हें सुबह का शांत और सुहावना मौसम काफी पसंद आता है।

Sunil Shetty का कहना है

उनका कहना है कि आज की दुनिया ऐसी है कि इस चकाचौंध भरी दुनिया में हमारा ध्यान हर तरफ आकर्षित हो जाता है और ऐसे समय में सुबह जल्दी उठने से मुझे काम पर जाने के लिए 4 घंटे का समय मिल जाता है। ऐसे समय में दिमाग पर कंट्रोल और मन में शांति होना जरूरी है। सबसे पहले उठकर नहाते हैं और फिर जिम करते हैं। जिम करते वक्त वह फोन का इस्तेमाल नहीं करते और उन्हें शांति भरा यह समय बहुत अच्छा लगता है। सुनील शेट्टी का मानना है कि रोज अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहिए। इसलिए नाश्ते के समय वह अपनी पत्नी, बच्चों और पालतू जानवरों के साथ समय बिताना पसंद करते है।

kvballygunge Home Page

Leave a Comment