Monsoon Update : सर्दियों के जाने के बाद अब भयंकर गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। उत्तर प्रदेश राज्य के सहित देश के सभी इलाकों में भयंकर गर्मी पड़ रही है और लोग इससे काफी परेशान हो चुके हैं। हमारे देश के कई इलाके ऐसे हैं जहां पर तपती धूप और चिलचिलाती गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो चुका है।
इस समय देश के ज्यादातर इलाकों में गर्मी 40 डिग्री सेल्सियस के पार चल रही है। इस तरह से पड़ रही प्रचंड गर्मी के प्रकोप से लोग पसीना पसीना हो चुके है और उनका जीना बेहाल हो चुका है। राजधानी दिल्ली में लोगों का गर्मी से बुरा हाल हो चुका है और इसके आसपास के इलाकों में भी लोग गर्मी से परेशान हो रहे हैं।
देखने से ऐसा लग रहा है जैसे आसमान से आग के गोले बरस रहे हो और मानो आदमी की जान लेने पर तुले हुए हैं। इस भयंकर गर्मी के मौसम में लोगों को कूलर और AC भी ठंडी हवा नहीं दे पा रहे रही है। दूसरी तरफ राहत की खबर यह है कि केरल के रास्ते भारत में मानसून प्रवेश कर रहा है और आगे बढ़ रहा है। मानसून के कारण देश के कई इलाकों में बरसात देखने को मिल रही है। देश के अन्य इलाकों में बिपरजॉय चक्रवात का असर भी देखने को मिल रहा है। देश के पूर्वोत्तर इलाकों में गर्मी से जीना दुश्वार हो चुका है। लेकिन अब भारतीय मौसम विज्ञान ने राहत की खबर देते हुए मानसून आने की जानकारी दी है।

इन इलाकों में कैसा रहेगा मौसम
Monsoon Update 2023 : सबसे पहले मौसम विभाग की तरफ से बिपरजॉय चक्रवात की संभावना बताई जा रही है और इसके बाद ऐसी कई इलाकों में मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना भी ह। जानकारी के अनुसार राजस्थानी इन दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को बारिश की संभावना बताई जा रही है। इसके बाद 15 और 16 जून को राजधानी दिल्ली में बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।
7th Pay Commission : कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले,अब सैलरी में होगा बंपर इजाफा, जाने पूरी खबर
Gold Price Update : सोने की क़ीमतों में हुई भारी गिरावट, जाने क्या है ताज़ा भाव
अरब सागर से उठेगा चक्रवात
Monsoon Update 2023 : भारतीय मौसम विज्ञान के द्वारा बताया गया है कि 15 जून के दिन अरब सागर से भी चक्रवात उठने के कारण मानसून आने की संभावना है। इसके बाद जून महीने के तीसरे सप्ताह में उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बिजली और मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके बाद राजधानी दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक बार फिर बादल आ सकते हैं और बारिश हो सकती है। इसके अलावा भारत के कई इलाकों में बारिश अपना रौद्र रूप दिखाने वाली है।
देश के इन राज्यों में भी होगी बारिश
भारत की राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों के अलावा अन्य हिस्सों में भी बारिश का रौद्र रूप दिखने वाला है। मानसून के दौरान होने वाली बारिश का भयंकर रूप देश के अधिकतर इलाकों में दिखने वाला है। देश के केरल राज्य के अलावा तमिलनाडु, कर्नाटक और महाराष्ट्र राज्य में भी भयंकर बारिश के आसार बताए जा रहे हैं। इसके अलावा झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के भी कई इलाकों में भारी बरसात की चेतावनी दी जा रही है।