7th Pay Commission : केंद्र सरकार की तर्ज पर कई राज्य सरकारों ने भी अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है। हाल ही में ओडिशा की राज्य सरकार ने भी अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी के बाद ओडिशा राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। धीरे धीरे सभी राज्य सरकारें कर्मचारियों के डीए में वृद्धि कर रही है। इसी प्रकार ओड़िशा की सरकार भी अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में वृद्धि कर रही है।
आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि ओडिशा की सरकार ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को जनवरी 2023 से प्रभावी कर दिया है। महंगाई भत्ते में हुई बढ़ोतरी से पहले ओडिशा सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को 34 फ़ीसदी के हिसाब से डीए दिया जाता था। लेकिन अब इसमें 4 फ़ीसदी की बढ़ोतरी कर दी गई है जिसके बाद उनका महंगाई भत्ता और महंगाई राहत 38 फ़ीसदी हो गई है। ओडिशा सरकार ने साल 2023 में यह दूसरी बार बढ़ोतरी की है। बढ़ा हुआ पैसा सरकारी कर्मचारियों को जुलाई महीने में एक साथ 6 महीनो का पैसा एरियर के रूप में दिया जाएगा।

जाने पहले कब हुई थी बढ़ोतरी
आप लोगों की जानकारी के लिए बता दे कि इससे पहले ओडिशा की राज्य सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 3 फ़ीसदी की बढ़ोतरी मई के महीने में की थी। उसी समय राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3 फ़ीसदी बढ़ाकर 34 फीसदी कर दिया गया था। इसके अलावा आपकी जानकारी के लिए बता दे कि मेघालय सरकार ने भी अपने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फ़ीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। राज्य कर्मचारियों के लिए बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मई 2023 से प्रभावी हो जाएगा।
7th Pay Commission Latest News: फिर से आ गई खुशखबरी, इस महीने फिर से बढ़ेगा महंगाई भत्ता
किन किन राज्यों ने बढ़ाया डीए
आप लोगो की जानकारी के लिए बता दे कि सबसे पहले केंद्र सरकार द्वारा महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के बाद मेघालय और त्रिपुरा की सरकार ने अपने कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी की घोषणा की थी। आपको बता दें कि त्रिपुरा की सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 12% की वृद्धि की है जो मई 2023 से लागू होगी। इसके बाद त्रिपुरा राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 8 फीसदी से बढ़कर 20 फीसदी हो गया है।
इसके अलावा आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि मेघालय सरकार ने भी अपने राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है जो मई 2023 से प्रभावी हो गया है। मेघालय की सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 4 फ़ीसदी की बढ़ोतरी की है जिसके बाद यह 28 फीसदी से बढ़कर 32 फीसदी हो गया है। इसके अलावा केंद्र सरकार ने 29 सितंबर को ही 4% महंगाई भत्ता बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए थे। इसके बाद केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी जनवरी महीने में कर दी जाएगी।