DA Hike Latest Update: केंद्र सरकार के द्वारा कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) साल में दो बार बढ़ाया जाता है। 7वें वेतन आयोग के अनुसार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में साल में दो बार संशोधन किया जाता है और कर्मचारियों को महंगाई की मार से राहत दिलाई जाती है।
पहली बार सरकार जनवरी में महंगाई भत्ता बढ़ाती है और दूसरी बार जुलाई के महीने में इसमें संशोधन किया जाता है। केंद्र सरकार मार्च के महीने में कर्मचारियों का 4 फ़ीसदी महंगाई भत्ता बढ़ा चुकी है और अब जल्द ही जुलाई के महीने में एक बार फिर इसमें संशोधन किया जाएगा। अब केंद्रीय कर्मचारियों का मौजूदा महंगाई भत्ता 38% से बढ़कर 42% हो चुका है।
लेकिन आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि केंद्र सरकार की तर्ज पर ही राज्य सरकार यदि अपने कर्मचारियों को महंगाई की मार से राहत दिलाने के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करती हैं। हालांकि कई राज्य सरकार ऐसी हैं जिन्होंने केंद्र सरकार की तर्ज पर ही अपने कर्मचारियों को महंगाई की मार से राहत दिलाने के लिए DA में बढ़ोतरी का आदेश दे दिया है। आज हम आपको बताने वाले हैं कि कौन सी राज्य सरकार ने हाल ही में अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का तोहफा दिया है?

CM चौहान ने किया ऐलान
DA Hike Latest Update: आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में अपने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का फैसला लिया है। कुछ समय पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सीहोर जिले के गिलोर गांव में एक सामूहिक कार्यक्रम के दौरान पहुंचे थे जहां पर उन्होंने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को बढ़ाने का फैसला लिया था। इस समय महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के आदेश को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि मुख्यमंत्री अगले चुनाव को देखकर ही ये फैसला ले रहे हैं।
Old Pension Scheme : पुरानी पेंशन योजना को लेकर नया अपडेट जारी, इस काम से मिलेगा बंपर फायदा
बढ़ाया 4 फीसदी महंगाई भत्ता
DA Hike Latest Update: आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 15 मार्च को कैबिनेट की बैठक के बाद राज्य सरकार के कर्मचारियों का DA बढ़ाने का ऐलान किया है। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने घोषणा करते हुए बताया कि महंगाई भत्ते में 4 फीसदी बढ़ोतरी 1 जनवरी 2023 से लागू हो जाएगी।
इसके बाद राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) केंद्र कर्मचारियों के समान ही 38% से बढ़कर 42% हो चुका है। इस फैसले के बाद अब राज्य के सरकारी खजाने पर 265 करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। लेकिन महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की खबर सुनने के बाद राज्य के कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ उठी है।
कब होंगे राज्य में चुनाव
आप लोगों की जानकारी के लिए बता दे कि मध्यप्रदेश की विधानसभा की 230 सीटों पर साल 2023 के अंत तक चुनाव हो सकते हैं। इससे पहले साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव के अंतर्गत कांग्रेस ने 118 सीटों पर भारी मतों से जीत पाकर राज्य में अपनी सरकार बनाई थी। दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी को 109 सीटें ही मिल पाई और वह दूसरे नंबर पर रही।
लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन वाले विधायकों के विद्रोह करने पर मार्च 2020 में कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस की सरकार गिर गई थी। इसके बाद सिंधिया और उनके वफादार मंत्री बीजेपी में शामिल हो गए और राज्य में एक बार फिर BJP की सरकार बन गई।