Gratuity and Pension Rule : सरकार ने ऐलान किया है कि अब कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद पेंशन और ग्रेच्युटी नहीं मिलेगी। मोदी सरकार की तरफ से पिछले दिनों कर्मचारियों की पेंशन और ग्रेच्युटी से जुड़े नियमों में कुछ बदलाव किया गया है। सरकार ने मार्च 2023 में ही महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी का ऐलान दिया है। इ
सके साथ ही सरकार ने पेंशन और ग्रेच्युटी से संबंधित कुछ बदलाव किए हैं जिसके बाद केंद्र सरकार ने ऐलान किया है कि अब ऐसे कर्मचारी जो नौकरी के दौरान कोई लापरवाही करते हैं तो उन्हें रिटायरमेंट के बाद पेंशन और ग्रेच्युटी से वंचित रहना पड़ेगा। सरकार के इस ऐलान के बाद अब कर्मचारियों को सतर्क रहते हुए अपनी नौकरी करनी होगी यदि कोई भी गड़बड़ी पाई गई तो वे रिटायरमेंट के बाद पेंशन और ग्रेच्युटी से वंचित रह जाएंगे।

ऐसे कर्मचारियों को नहीं मिलेगी पेंशन और ग्रेच्युटी
Pension Rule lasted news: केंद्र सरकार ने सेंट्रल सिविल सर्विसेज Rule 2021 के तहत rule 8 में बदलाव करने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। जिसके कारण रूल 8 में बदलाव करके कुछ नए प्रावधान जोड़े गए हैं। इसमें कहा गया है
कि यदि कोई भी केंद्रीय कर्मचारी अपने सेवाकाल के दौरान कोई लापरवाही करता है या किसी अपराध में लिप्त पाया जाता है तो भविष्य में उसे रिटायरमेंट के बाद पेंशन और ग्रेच्युटी पर रोक लगा दी जाएगी। अभी तक यह Rule केवल केंद्रीय कर्मचारियों पर ही लागू किया गया है परंतु भविष्य में यह Rule राज्य सरकार भी अपने कर्मचारियों पर लागू कर सकती है।
और पढ़ें:
- 7th Pay Commission : कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले,अब सैलरी में होगा बंपर इजाफा, जाने पूरी खबर
- DA : अब कर्मचारियों के खाते में आने वाले है पैसे, जल्द आने वाला है DA Arrears का पैसा
- Retirement Age Increase latest News 2023 : सेवानिवृत्ति की आयु 5 वर्ष बढ़ाकर 62 से 67 की जाएगी
- PM Kisan Yojana : अब सरकार देगी इस दिन 14वीं किस्त का पैसा, PM Kisan Yojana के आवेदकों को मिलेंगे 2000 रुपये
दोषी पाए जाने पर कौन करेगा केंद्रीय कर्मचारियों पर कार्रवाई
Pension Rule lasted news: केंद्र कर्मचारियों पर यह नियम लागू करने के लिए केंद्र सरकार ने ऐसे प्रेसिडेंट जो रिटायरमेंट कर्मचारियों के अपॉइंटमेंट अथॉरिटी में शामिल रहे हैं और ऐसे सचिव जो संबंधित मंत्रालय विभाग से जुड़े हैं जिनके तहत रिटायरमेंट होने वाले कर्मचारियों की नियुक्ति की गई हो उनको ऐसे कर्मचारी जो नौकरी के दौरान लापरवाही या किसी अपराध में मिलीभगत पाए गए हो उनकी रिटायरमेंट के बाद पेंशन और ग्रेच्युटी रोकने का अधिकार दिया जाएगा।
रिटायरमेंट के बाद इस प्रकार होगी कार्रवाई
- यदि कोई केंद्रीय कर्मचारी नौकरी के दौरान किसी अपराध में दोषी पाया जाता है तो उसे रिटायरमेंट के समय अपने बारे में यह जानकारी संबंधित अधिकारियों को अवश्य देनी होगी।
- मान लो यदि वह ऐसा नहीं करता है और रिटायरमेंट के बाद पेंशन और ग्रेच्युटी लेना शुरू कर देता है और बाद में अधिकारियों को उसके किसी अपराध में दोषी पाए जाने की खबर मिलती है। तो उस पर कार्यवाही करते हुए अब तक दी गई पेंशन और ग्रेच्युटी की पूरी राशि वसूल की जायेगी।
रिटायरमेंट के बाद कब तक रोकी जा सकती है पेंशन और ग्रेच्युटी
यदि किसी कर्मचारी पर नौकरी के दौरान अपराध का मामला दर्ज है और जब तक उसे इस मामले से कोर्ट द्वारा पूरी तरह से बरी नहीं किया जाता तब तक अधिकारियों के पास कर्मचारी के पेंशन और ग्रेच्युटी को रोकने का अधिकार है।