Pan Card : जल्दी से करले अपने Pan Card से संबंधित ये जरूरी काम, नहीं तो लगेगा बड़ा जुर्माना
Pan Card : भारत सरकार द्वारा लोगों को Pan Card से संबंधित कई बार चेतावनी दी जा चुकी है। सरकार ने लोगों को अपने Pan Card को आधार कार्ड से लिंक कराने के लिए कई बार कह दिया है लेकिन फिर भी कुछ लोग ऐसे हैं जिन्होंने अब तक भी अपने Pan Card को आधार कार्ड से लिंक नहीं करवाया है। अगर आप भी उनमे से एक हैं तो अब आपको बड़ा जुर्माना भुगतना पड़ सकता है।
सरकार की तरफ से लोगों को सूचना दी गई थी कि वह 30 जून 2023 तक अपने Pan Card को आधार कार्ड से लिंक करवा ले। पहले इसकी अंतिम तिथि 30 मार्च 2023 तक रखी गई थी। लेकिन फिर से 3 महीने तक बढ़ा दिया गया। लेकिन अगर कोई व्यक्ति 30 जून 2023 से पहले अपने Pan Card को आधार कार्ड से लिंक नहीं करवाता है तो उस पर 10000 रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है। आइये आपको बताते है पूरी खबर….

Tax चोरी पर रोक
सरकार बार-बार लोगों को Pan Card से आधार कार्ड लिंक कराने के लिए इसलिए बोल रही है ताकि टैक्स की चोरी पर रोक लगाई जा सके और वित्तीय लेनदेन में पारदर्शिता लाई जा सके। अगर किसी व्यक्ति का पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक होता है तो सरकार आसानी से उस व्यक्ति के वित्तीय लेनदेन की जानकारी प्राप्त कर सकती हैं और यह सुनिश्चित कर सकती है कि यह व्यक्ति टैक्स की चोरी ना कर रहा हो। Pan Card को आधार कार्ड से लिंक कराने से आपके Pan Card का गलत इस्तेमाल भी रुक जायेगा और ज्यादा सुरक्षित और भरोसेमंद लेनदेन प्रणाली बनेगी।
लगेगा 10,000 रुपये का जुर्माना
अगर आपने भी अब तक अपने Pan Card को आधार कार्ड से लिंक नहीं करवाया है तो अंतिम तारीख से पहले यह जरूर करवा लें। आप अपने नजदीकी ई-मित्र की दुकान पर जाकर या आयकर ई-फाइलिंग या Pan सेवा केंद्र पर जाकर भी ऐसा कर सकते है।पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराने की प्रक्रिया काफी सरल है जो कुछ ही मिनटों में पूरी हो जाएगी।
लेकिन अगर आप 30 जून 2023 से पहले अपने Pan Card को आधार कार्ड से लिंक नहीं करवा पाते हैं तो सरकार द्वारा आप पर 10000 रुपए का जुर्माना लगाया जा सकता है। इसलिए समय रहते अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवा ले। तकनीकी कारणों और समय की कमी के चलते इस समस्या से बचने के लिए जल्द से जल्द इस प्रक्रिया को पूरी कर ले।
बैंकिंग सेवाएं भी हो सकती है रद्द
आप लोगों को बता दें कि Pan Card से आधार कार्ड को लिंक करवाना कोई विकल्प नहीं है बल्कि यह अनिवार्य है। आप सभी रहते Pan Card को आधार कार्ड से लिंक नहीं करवाते हैं तो आपके पैन कार्ड को रद्द किया जा सकता है। इसके अलावा आपको वित्तीय लेनदेन करने में भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि बैंक खातों में अधिकतर पैन कार्ड लिंक होता है। इसलिए समय से पहले ही अपने Pan Card को आधार कार्ड से लिंक करवा लेना चाहिए ताकि आगे चलकर आपको किसी भी वित्तीय लेनदेन के समय कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े।