DA Hike : केंद्र कर्मचारियों के लिए के बाद एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। हालांकि 7वें वेतन आयोग के अनुसार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में साल में दो बार बढ़ोतरी की जाती है। पहली बार जनवरी के महीने में और दूसरी बार जुलाई के महीने में कर्मचारियों को महंगाई दर से राहत दिलाने के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की जाती है।
सरकार द्वारा AICPI इंडेक्स के आंकड़ों को देखते हुए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की जाती है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4% की बढ़ोतरी की थी।
जिन कर्मचारियों का सातवां वेतन आयोग लागू था उनके लिए ममहंगाई भत्ते (DA) में 4% बढ़ोतरी होने के बाद उनका DA 38% से 42% हो चुका है। इसके बाद जुलाई के महीने में एक बार फिर इनका महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने की उम्मीद की जा रही है। इससे कर्मचारियों की सैलरी में काफी इजाफा हो जाएगा।
महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर्मचारियों को महंगाई की मार से राहत दिलाने के लिए की जाती है। आइए आपको बताते हैं कि आप सरकार ने किन कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की है और उन्हें एरियर का पैसा कब तक दिया जायेगा?

इन कर्मचारियों का बढ़ा 16% DA
DA Hike : लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि केंद्रीय स्वायत्त शासन के अंतर्गत काम कर्मचारी जिनका 5th वेतन आयोग लागू है उनके महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी करने का फैसला सरकार ने लिया है। सरकार ने पांचवा वेतन प्राप्त कर रहे कर्मचारियों के लिए में जबरदस्त इजाफा कर दिया है। जानकारी के अनुसार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 16% की बढ़ोतरी के बाद उनकी सैलरी में भी काफी इजाफा हुआ है। इन कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की दर 396% थी जो अब 16% बढ़कर 412% तक पहुंच चुकी है।
Gold Price Update : सोने की क़ीमतों में हुई भारी गिरावट, जाने क्या है ताज़ा भाव
इस दिन से लागू होगा नियम
DA Hike : आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि केंद्र सरकार ने इन कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 16% की बढ़ोतरी की है जो 1 जनवरी 2023 से लागू हो चुकी है। लेकिन इन्हें बढ़ा हुआ महंगाई भत्ते और एरियर का पैसा जून महीने की सैलरी के साथ इन्हे जुलाई महीने में मिलने वाला है।
केंद्रीय स्वायत शासन विभाग की तरफ से आदेश दिया गया है कि जिन कर्मचारियों पर अब तक 5th वेतन आयोग लागू है उनका DA 396% से बढ़कर 412% हो गया है। इसके अलावा केंद्रीय और केंद्रीय स्वायत्त शासन के तहत छठे वेतन आयोग के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 212% से बढ़ाकर 221% कर दिया गया था।
इन्हे मिल रहा 42% DA
DA Hike : आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि जिन कर्मचारियों को सातवां वेतन आयोग लागू है उनके महंगाई भत्ते (DA) में भी सरकार ने बढ़ोतरी का फैसला लिया है जो 1 जनवरी 2023 से लागू हो चुका है। पहले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 38% हुआ करता था जो 4 फ़ीसदी बढ़ने के बाद अब 42% पहुंच चुका है। इसके अलावा अब एक बार फिर केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता सितंबर अक्टूबर के महीने बढ़ाया जा सकता है। जिसे 1 जुलाई 2023 से प्रभावी माना जाएगा। एक बार से इनका DA 4% बढ़कर 46% हो सकता है।