DA Hike Latest Update: केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में हुई 4 % की वृद्धि, महंगाई भत्ता बढ़कर हुआ 42 से 46 %, कर्मचारीयो में देखने को मिली खुशी की लहर

DA Hike Latest Update: ओडिशा राज्य के राज्य कर्मचारियों के लिए राज्य सरकार ने एक बहुत ही बड़ी खुशखबरी का ऐलान किया है। नवीन पटनायक सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए महंगाई भत्ते में 4% की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। पहले कर्मचारियों का डीए 38 % था । जिसमे 4 परसेंट बढ़ोतरी होने से 42 परसेंट हो गया। अब जुलाई में भी 4% डीए एरियर बढ़ने की बात की जा रही है ।जिससे कर्मचारियों का डीए 42% से बढ़कर 46% हो जाएगा। जो कि उनके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी होगी। इससे कर्मचारियों की सैलरी में बंपर उछाल देखने को मिलेगा।

सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा फायदा।

DA Hike Latest Update: सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ राज्य सरकार ने पेंशनर्स के डीए में भी बढ़ोतरी की है। उन्हें अपनी पेंशन में बढ़ोतरी की राशि प्रदान कर दी जाएगी। ओडिशा राज्य में लगभग 7.5 लाख सरकारी कर्मचारी और पेंशनर है जिनको इस बढ़ी हुई राशि का लाभ मिलेगा। पहले महंगाई भत्ता 38 परसेंट था। जिसे बढ़ाकर 42 परसेंट किया गया है। जिससे कर्मचारियों की सैलरी में बदलाव आया।

और पढ़ें :

DA Hike : कर्मचारियों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी, इस दिन से बढ़ेगा DA का पैसा

DA Arrear News 2023: 2 से 2.50 लाख के बीच DA बकाया पर लंबे समय के बाद 18 महीने के डीए एरियर भुगतान की खबर सामने आई है।

EPFO Miss-Call Service 2023: ईपीएफओ में मिस्ड कॉल से भी पता लगा सकते हैं कि आपके PF में कितना पैसा है, तो आइए जानते हैं कैसे

PM Kisan Yojana : अब सरकार देगी इस दिन 14वीं किस्त का पैसा, PM Kisan Yojana के आवेदकों को मिलेंगे 2000 रुपये

जून महीने के अंत तक मिलेगी जानकारी।

DA Hike Latest Update: कर्मचारियों का डीए साल में दो बार जनवरी और जुलाई महीने में बढ़ाया जाता है। जनवरी 2023 में केंद्र सरकार ने सभी केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 4% डीए एरियर में बढ़ोतरी कर दी है। अब जुलाई महीने में डीए एरियर बढ़ाए जाने की बात की जा रही है। डीए एरियर में बढ़ोतरी एआईसीपीआई के इंडेक्स आंकड़ों के आधार पर की जाती है।

अगर एआईसीपीआई के द्वारा जारी किए गए इंडेक्स का नंबर 132.7 से ऊपर पहुंच जाता है तो डीए एरियर में 4 परसेंट की बढ़ोतरी होना निश्चित है। जून महीने के अंत तक अप्रैल,मई के आंकड़े जारी होने हैं जिससे महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का अनुमान लगाया जा सकेगा।

7th pay commission के तहत बढ़ाया जाता है, महंगाई भत्ता।

सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को जो महंगाई भत्ता देती है वह सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों पर दिया जाता है। भारत सरकार के श्रम मंत्रालय का हिस्सा श्रम ब्यूरो उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) के आधार पर कैलकुलेशन करता है कि महंगाई किस अनुपात में बड़ी है।

जिस अनुपात में महंगाई बढ़ती है उसी अनुपात में कर्मचारियों को महंगाई भत्ता दिया जाता है। हर 6 महीने में कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया जाता है। अभी 1 जनवरी 2023 से 4 परसेंट बढ़ोतरी लागू की जाएगी ।इससे पहले जुलाई में भी चार पर्सेंट महंगाई भत्ता बढ़ाया गया था।

जनवरी और फरवरी महीने के लिए कर्मचारियों को दिया जाएगा एरियर।

सरकार द्वारा मार्च महीने से कर्मचारियों के बढ़े हुए डीए एरियर का भुगतान कर दिया गया है। परंतु जनवरी 2023 से डीए एरियर लागू कर दिया गया था। तो जनवरी और फरवरी दो महीने का महंगाई भत्ता सरकार डीए एरियर के रूप में देगी। अलग-अलग पे बैंड पर डीए एरियर अलग अलग हो सकता है। अगर बेसिक सैलरी ₹18000 पर कैलकुलेशन किया जाए तो अब महंगाई भत्ता बढ़ने से कर्मचारियों को महीने के ₹720 अधिक मिलेंगे। इस प्रकार इन कर्मचारियों को जनवरी और फरवरी का एरियर 1440 रुपए मिल जाएगा।

धन्यवाद 

kvballygunge Home page

Leave a Comment