FD Interest Rates : वर्तमान समय में लोग अपनी बचत का पैसा जमा करना चाहते हैं और किसी ऐसी जगह निवेश करना चाहते हैं ताकि उन्हें अच्छे से अच्छा रिटर्न प्राप्त हो। इन सभी योजनाओं में से बेहतरीन लोग FD में अपना पैसा निवेश करते हैं ताकि उन्हें अच्छे से अच्छा रिटर्न मिल सके। आप चाहे तो पोस्ट ऑफिस में या फिर किसी बैंक में भी FD करवा सकते हैं और निश्चित समय के बाद आपको यह पैसा ब्याज सहित वापस मिल जाता है। आज हम इस आर्टिकल में आपको कुछ ऐसे बैंको के बारे में बताने जा रहे है जो एक जमा राशि पर अच्छा रिटर्न दे रहे है।
आप लोगो की जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में PNB और SBI बैंक ने FD पर दिए जाने वाले ब्याज की दरें बढ़ाने का फैसला लिया है। इस खबर को सुनने के बाद लोगों में खुशी की लहर दौड़ उठी है। अब आपको बता दें कि हाल ही में PNB ने 2 करोड़ रुपये से अधिक की FD पर Intreast Rates बढ़ा दी है। PNB की ऑफिशियल वेबसाइट पर मिली जानकारी के अनुसार ये नई ब्याज दरें 19 दिसंबर 2022 से प्रभावी भी हो चुकी है।

95 BPS तक हुई बढ़ोतरी
आप बता दे कि PNB बैंक ने हाल ही में 600 दिनों तक की FD पर ब्याज दर को 7% तक बढ़ा दिया है। इसके अलावा 601 दिन लेकर 665 दिन की FD पर अब PNB द्वारा 6.50% ब्याज दिया जायेगा। इसके साथ ही PNB ने 666 दिन में परिपक्व होने वाली FD पर 95 BPS तक ब्याज बढ़ाकर इसे 6.50% से 7.25% कर दिया गया है। इसके साथ ही अब 667 दिन से लेकर 2 साल तक की FD पर ग्राहकों को 6.50 प्रतिशत ब्याज दिया जायेगा।
7th Pay Commission : अब इन कर्मचारियों को मिलेगी ज्यादा छुटियां, नए नियम को सरकार ने दिखाई हरी झंडी
Old Pension Scheme : पुरानी पेंशन योजना को लेकर केंद्र ने यूपी सरकार को भेजा नोटिस, देखें पूरी खबर
अतिवरिष्ठ नागरिकों के लिए FD पर ब्याज
इसके साथ ही जिनकी उम्र 60 साल से 80 साल के बीच है उन्हें 5 साल की FD पर अब सामान्य ग्राहकों से 50 फीसदी ज्यादा ब्याज दिया जायेगा। जबकि 80 साल से ऊपर के व्यक्ति को 80 BPS के हिसाब से बयाज दिया जायेगा।
SBI ने किया FD पर ब्याज दर में बदलाव
आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने भी 2 करोड़ों रुपये से कम राशि में फिक्स डिपॉजिट पर ब्याज दरों में बदलाव किया है। SBI ने 20 BPS यानी 0.20% दरों में बढ़ोतरी की है। जो भी कोई आम इंसान अब 7 साल से लेकर 10 साल तक के लिए FD करवाता है तो उसे 3.50% की जगह अब 5.85% ब्याज दिया जायेगा। जबकि सीनियर सिटीज़न के लिए 3.50% से बढ़कर ब्याज दर 6.65% हो चुकी है।
SBI दे रहा FD पर ये ब्याज
- 7 से 45 दिनों की FD पर 3% ब्याज
- 46 से 179 दिनों की FD पर 4% ब्याज
- 180 दिन से 210 दिन की FD पर 4.65% ब्याज
- 211 दिन से लेकर 1 साल से कम की FD पर 4.70% ब्याज
- 1 साल की FD के लिए 5% ब्याज
- 2 साल की FD के लिए 5.65% ब्याज
- 3 साल तक की FD पर 5.70% ब्याज
- 5 साल तक की FD पर 5.85% ब्याज
- इसके अलावा सीनियर सिटीजन को 0.50% अधिक ब्याज दिया जाता है।