Shubh Sapne : मनुष्य रात को सोते वक्त या दिन में सोते वक्त गहरी नींद में होता है और उसे कोई ना कोई सपना जरूर आ जाता है। ऐसा माना जाता है कि मनुष्य जो भी सपना देखता है उसका बहुत ही गहरा अर्थ होता है। जब भी यदि कोई सपना देखता है तो उसके मन में कई तरह के सवाल आने लगते हैं। इसलिए लोग बुजुर्गों से अपने सपने के बारे में पूछते हैं या अपने सपने के बारे में गूगल पर जवाब देखना शुरू कर देते हैं। लेकिन हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हमारे ज्योतिष शास्त्रों में स्वप्न का विस्तार से वर्णन किया गया है। इसलिए आज इस आर्टिकल के तहत हम आपको कुछ बातें स्वपन के बारे में बताने जा रहे हैं।
वैसे तो सपने कई तरह के होते हैं और सपने में हमें कई तरह की चीजें भी देखने को मिल जाती है। कुछ सपने डरावने होते हैं तो कुछ सपने देखने के बाद हमारा मन खुश हो जाता है। इसी तरह सपने में दिखने वाली हर चीज का मतलब अलग होता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आपको सपने में यह 12 चीजें दिख जाती है तो इसका क्या मतलब होता है और आपके लिए ये सपने क्या फायदा लेकर आते है। आइए जानते हैं इन 12 सपनों के बारे में….

- अगर किसी व्यक्ति को सपने में सिक्के या सिक्कों का ढेर दिखाई देता है तो यह काफी अच्छा संकेत माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार अगर आपको सपने में ऐसा ही कुछ दिखाई देता है तो आपके ऊपर धन वर्षा होने वाली है।
- अगर आप सपने में खुद को शीश महल में बैठा हुआ पाते हैं या फिर नृत्य करते हुए पाते हैं तो जल्दी आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होने वाली है ऐसा शास्त्रों में बताया गया है।
- यदि आप किसी सपने में माणिक्य रत्न या माणिक की मुद्रा धारण करते हुए दिखाई देते हैं तो ये आपके भाग्य के उदय होने का संकेत होता है।
- अगर किसी सपने में आपको बांसुरी का स्वर सुनाई देता है या आप खुद बांसुरी बजाते हुए दिखाई दे रहे हैं तो इससे जीवन में मधुरता आने का संकेत प्राप्त होता है। इससे वातावरण के अनुकूल होने का संकेत भी मिलता है।
- अगर आपको सपने में किसी देवता या उनके दूत के दर्शन हो जाते हैं तो यह काफी शुभ संकेत माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि देवदूत के दर्शन होने से आपको आदर, सम्मान और इज्जत मिलेगी।
- सपने में मछली देखना या मछली पकड़ना लक्ष्मी देवी की प्राप्ति का संकेत है।
7th pay commission: इस महीने से DA हो जाएगा 46%, सरकार की तरफ से केंद्रीय कर्मचारी को बड़ा तोहफा
- सपने में खुद को ऊंची दीवार पर बैठा हुआ पाते हैं तो यह आपकी सुख समृद्धि में वृद्धि का संकेत है।
- सपने में महावत देखना आर्थिक लाभ का संकेत है।
- अगर सपने में सर्कस दिखाई देता है तो यह भौतिक सुखों की प्राप्ति का संकेत होता है।
- अगर आपको सपने में कोई फूल का गुच्छा देते हुए दिखता है तो यह विरासत में धन-संपत्ति मिलने का सूचक है।
- अगर आप सपने में किसी मरे हुए व्यक्ति से बात करते हैं तो यह भी शुभ संकेत माना जाता है।
- अगर कोई व्यक्ति सपने में अपनी धन संपत्ति की वसीयत लिखता है तो उसे धन प्राप्ति होगी।