7th Pay Commission : आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में हर साल की तरह इस बार भी बढ़ोतरी का फैसला लेते हुए DA में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। महंगाई भत्ते में हुई ये बढ़ोतरी 1 जनवरी 2023 से प्रभावी हो चुकी है।
इसके अलावा अब जानकारी मिल रही है कि एक बार फिर सरकार केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने के बारे में विचार कर रही है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि दूसरी छमाही यानी 1 जुलाई 2023 से सरकार कर्मचारियों के DA में 4 फ़ीसदी की बढ़ोतरी कर सकती हैं।
दरअसल आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि सरकार श्रम मंत्रालय द्वारा जारी किए गए AICPI आंकड़ों के आधार पर महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का निर्णय लेती है। इस साल जनवरी से लेकर अप्रैल तक के आंकड़े आ चुके हैं। हाल ही में अप्रैल महीने के AICPI आंकड़े जारी किए गए है जिनमे बढ़ोतरी हुई है और अंदाजा लगाया जा रहे हैं कि इस बढ़ोतरी का असर कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पर भी पड़ेगा। जिससे सरकार उनके DA में बढ़ोतरी कर सकती है।

वर्तमान में इतना हो गया है AICPI इंडेक्स
आप लोगों को पता चल गया होगा कि सातवें वेतन आयोग के अनुसार सरकार द्वारा कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में साल में दो बार संशोधन किया जाता है। देखा जाए तो वर्तमान समय में कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 42% हो चुका है जो पहले 38% हुआ करता था। हालांकि मार्च में दिए गए फैसले के अनुसार कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4% बढ़ चुका है।
इसके बाद अब AICPI इंडेक्स के आंकड़ों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। जबकि ये दिसम्बर में 132.3 पर था। लेकिन देखा जाये तो अप्रैल के आंकड़े आने के बाद ये 134.20 अंक तक पहुंच गया है। अगर आने वाले दो महीने मई और जून में भी इसी तरह बढ़ोतरी दीजिये हो जाती है तो कर्मचारियों का महंगाई भत्ता आसानी से 46 फीसदी तक हो जायेगा।
Old Pension Latest Update: बड़ी ख़बर, इस दिन मिलेंगी Old Pension, लागू होगी New Pension!
7th pay commission: इस महीने से DA हो जाएगा 46%, सरकार की तरफ से केंद्रीय कर्मचारी को बड़ा तोहफा
7th pay commission: इस महीने से DA हो जाएगा 46%, सरकार की तरफ से केंद्रीय कर्मचारी को बड़ा तोहफा
इतना बढ़ जायेगा महंगाई भत्ता
आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप या फिर आपके परिवार में कोई केंद्रीय कर्मचारी है तो यह खबर उसके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। हाल ही में सूत्रों से जानकारी मिली है कि सरकार द्वारा एक बार फिर कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में जुलाई के दौरान बढ़ोतरी की जा सकती है। पिछली बार कर्मचारियों का 4% महंगाई भत्ता बढ़ाया गया था जिससे कर्मचारियों की सैलरी में भी काफी इजाफा हुआ था।
इस बार साल की दूसरी छमाही में सरकार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में फिर बढ़ोतरी करने का विचार कर रही है और यह फैसला सितंबर अक्टूबर में लिया जा सकता है। महंगाई भत्ते को लेकर किए जाने वाले फैसले को 1 जुलाई 2023 से प्रभावी कर दिया जायेगा। श्रम मंत्रालय द्वारा जारी AICPI इंडेक्स के आंकड़ों को देखते हुए भी यही अनुमान लगाया जा रहा है कि पिछली बार की तरह इस बार भी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की जाएगी। इसके बाद उनका DA 42% से बढ़कर 46 फीसदी हो जायेगा।