DA Arrears : कर्मचारियों को मिली एक और खुशखबरी, इस तारीख को आने वाले हैं 2 लाख रुपए
DA Arrears : आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए उन्हें खुशखबरी दी है। केंद्रीय कर्मचारी इस साल महंगाई भत्ता बढ़ने से बेहद खुश नजर आ रहे हैं लेकिन फिर भी वह अपनी सैलरी में बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं। एक तरफ मार्च के महीने में सरकार ने कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की सौगात दी थी और अब जल्द ही जुलाई के महीने में एक बार फिर उनका महंगाई भत्ता बढ़ाया जा सकता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरकार ने 1 जनवरी 2023 से कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में 4% की बढ़ोतरी कर दी है। इस तरह उनका DA 38% से 42% हो चुका है और जुलाई में 4 फीसदी बढ़ोतरी होने के कारण यह 46% तक पहुंच जाएगा। लेकिन कर्मचारियों को एक बड़ी खुशखबरी मिलने का कारण है कि उनके खाते में जल्द ही 2 लाख रुपये आने वाले है। हम आपको इस आर्टिकल के तहत जानकारी देने वाले हैं कि किस तरह कर्मचारियों के खाते में लाखों रुपए आने की संभावना है और सरकार क्या घोषणा करने वाली है?
DA में होगी इतनी बढ़ोतरी
DA Arrears : आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा सातवें वेतन आयोग के अंतर्गत साल में दो बार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की जाती है। इसके अलावा सातवें वेतन आयोग के नियमानुसार उनके महंगाई भत्ते के अलावा अन्य लाभो का भी निर्धारण किया जाता है। केंद्र सरकार ने 27 मार्च को कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4% की बढ़ोतरी कर दी थी और यह 1 जनवरी 2022 से लागू हो चुकी है।
7th pay commission: कर्मचारियों का इंतजार हुवा खत्म, सरकार ने बढ़ाया 4% डीए
7th Pay Commission : DA में हुई 45 फीसदी तक बढ़ोतरी, केंद्रीय कर्मचारियों की चमकी किस्मत
लेकिन अब दूसरी छमाही के दौरान सरकार एक बार फिर कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी करने के बारे में विचार कर रही है और इसके ऊपर जल्दी फैसला लिया जाएगा। वर्तमान समय में कर्मचारियों का DA 38% से बढ़कर 42% हो चुका है और इस फैसले के बाद उनकी सैलरी में भी इजाफा हुआ है। सूत्रों से पता चला है कि जुलाई के महीने में सरकार एक बार फिर कर्मचारियों का 4 फ़ीसदी महंगाई भत्ता बढ़ा सकती है। अगर केंद्र सरकार द्वारा यह फैसला लिया जाता है तो कर्मचारियों का DA 42% से 46% हो जायेगा और यह 1 जुलाई 2023 से लागू कर दिया जाएगा।
बकाया DA Arrears को लेकर हुआ फैसला
इसके अलावा आप लोगों की जानकारी के लिए बता दे कि कोरोना महामारी के दौरान सरकार ने कर्मचारियों का DA Arrears का पैसा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए अपने पास रोक लिया था। इससे सरकार को लाखों करोड़ों रुपए का फायदा हुआ है। लेकिन कर्मचारी लगातार अपने 18 महीने के बकाया DA Arrears की मांग कर रहे है।
जानकारी से पता चला है कि सरकार जल्द ही इस पर फैसला ले सकती है और कर्मचारियों के खाते में 18 महीने के बकाया DA Arrears के पैसे ट्रांसफर कर सकती है। अगर सरकार इस बात पर निर्णय ले लेती है तो Level 1 के कर्मचारियों के खाते में सीधे ही 2,18,000 रुपये भेजे जायेंगे और एक साथ इतनी बड़ी रकम मिलने से उन्हें काफी फायदा होगा।