DA Arrears : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए इस साल एक के बाद एक बड़ी खुशखबरी आ रही है। लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि कर्मचारियों को एक साथ दो खुशखबरी मिलने वाली है। जानकारी के लिए बता दें कि सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी के साथ ही उन्हें बकाया एरियर का पैसा भी देने का फैसला ले सकती है। सरकार इस मामले को लेकर विचार विमर्श कर रही है लेकिन अभी तक इस पर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
हाल ही में केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में 4 फ़ीसदी की बढ़ोतरी कर दी है जिसके बाद उनका DA 38 फीसदी से लेकर 42 फीसदी हो गया है। कर्मचारियों का बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता (DA) 1 जनवरी 2023 से प्रभावी हो चुका है।
लेकिन अब खबर आ रही है कि पिछले डेढ़ साल से बकाया कर्मचारियों का DA Arrears भी उन्हें अब दिया जा सकता है। इसलिए कर्मचारियों को एक साथ दो दो खुशखबरी मिलने वाली है और इससे उनकी सैलरी में तगड़ा इजाफा होने वाला है। आइये आपको बताते है कि सरकार कब तक इन्हें महंगाई भत्ता और बकाया डीए एरियर का पैसा भेजने वाली है।

इतना मिलेगा डेढ़ साल का DA Arrears
मीडिया रिपोर्ट्स से जानकारी मिली है कि मोदी सरकार द्वारा अब जल्द ही कर्मचारियों और पेंशनर्स के बैंक खाते में पैसा भेजा जाने वाला है। जानकारी मिली है कि सरकार द्वारा कर्मचारियों और पेंशनर्स को पिछले 18 महीने का बकाया DA Arrears की बकाया राशि जल्द ही उनके खाते में भेजे जाने की योजना बनाई जा रही है। अगर सरकार द्वारा यह फैसला ले लिया जाता है तो कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी साबित हो सकती है।
7th Pay Commission : DA में हुई 45 फीसदी तक बढ़ोतरी, केंद्रीय कर्मचारियों की चमकी किस्मत
आपको बता दें कि सरकार द्वारा कर्मचारियों को मिलने वाले 18 महीने के बकाया Arrears की राशि किसी तोहफ़े से कम नहीं है, जिसके बाद उनके वेतन के अलावा उन्हें अन्य लाभ मिल जायेगा। इसके साथ ही कर्मचारियों को 18 महीने के बकाया एरियर के रूप में प्रथम श्रेणी के कर्मचारियों को 2,18,000 रुपये की राशि ग्रेच्युटी मिलने वाली है। सरकार ने कोरोना महामारी के दौरान सरकारी कर्मचारियों का 1 जून 2020 से 30 जून 2021 तक का DA Arrears देने पर रोक लगा दी थी। इसे लेकर कर्मचारी लगातार लम्बे समय से मांग कर रहे है।
DA में होगी इतनी अधिक बढ़ोतरी
केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 4 फीसदी की बढ़ोतरी मार्च के महीने में कर दी थी जिसे 1 जनवरी 2023 से लागू कर दिया गया है। इसके बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 38 फ़ीसदी से बढ़कर 42 फीसदी हो गया है। लेकिन अब अनुमान लगाया जा रहा है कि जुलाई के महीने में एक बार फिर सरकार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी कर सकती है। इस बार भी AICPI आंकड़ों को देखते हुए इनके DA में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की जा सकती है। जिसके बाद उनका DA 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो जायेगा। सरकार द्वारा इस फैसले की घोषणा सितंबर अक्टूबर के महीने में की जा सकती है।